अमूल दूध फिर महंगा, आज से नई दरें लागू

भोपाल। देश की प्रमुख दुग्ध उत्पादक कंपनी  अमूल (आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड)  ने बुधवार से अपने विभिन्न दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।  कंपनी ने विभिन्न प्रकार के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की है जबकि अमूल गोल्ड की कीमत में 3 रूपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। कंपनी ने बढ़ती उत्पादन लागत, पशु आहार, परिवहन तथा संचालन खर्च को इसका प्रमुख कारण बताया है। 

नई दरों के बाद उपभोक्ताओं को अब दूध के लिए अधिक राशि चुकानी होगी।

अमूल दूध की नई दरें इस प्रकार हैं

दूध का प्रकार

पैकिंग

पुरानी कीमत

नई कीमत

चाय मजा

1 लीटर

55

57

चाय मजा

500 मि.ली.

28

29

अमूल गोल्ड

1 लीटर

67

70

अमूल गोल्ड

500 मि.ली.

34

35

शक्ति

500 मि.ली

31

32

स्लिम ट्रिम

500 मि.ली

24

25

कंपनी का कहना है कि किसानों को अधिक भुगतान और बढ़ती लागत के चलते यह मूल्य संशोधन आवश्यक हो गया था। इसके पहले अमूल ने सन 2024 में लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के पूर्व 3 जून को दूध के दाम बढ़ाए थे

      अमेरिका इजराईल और ईरान के बीच युद्ध के बाद पैट्रोल, डीजल आदि की कीमतों में वृद्धि की आशंका के बीच घरेलु रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे लोगों को अब दूध के दाम बढ़ने से महंगाई की मार पड़ना शुरू हो गई हैअमूल द्वारा दूध के दाम बढ़ाने के बाद मदर डेयरी, सांची और अन्य दुग्ध उत्पादक कम्पनियां भी दूध के दाम अवश्य बढ़ाएंगी। अभी तक ऐसा ही होता रहा है.. जब एक कम्पनी दूध के दाम बढ़ाती है तो अमूमन सभी कम्पनियां भी दाम बढ़ा देती हैं।

    पिछले वर्ष 2025 में सितम्बर माह में दुग्ध उत्पादों पर वस्तु एवं सेवाकर (जी.एस.टी.) की दरें कम की गई थीं लेकिन दूध के दाम यथावत थे। अब आम उपभोक्ताओं को दूध की अधिक कीमत चुकानी होगी।  (कार्टून साभार )