मुख्यमंत्री डॉ. यादव मण्डला में रविवार को करेंगे तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 4 अक्टूबर को मण्डला में आयोजित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के सदस्यों के लिये प्रशिक्षण-सह-जागरूकता एवं प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख 37 हजार 518 रुपये के तेंदूपत्ता बोनस का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों में पूर्व मण्डला, पश्चिम मण्डला, डिण्डोरी, जबलपुर, उत्तर सिवनी, दक्षिण सिवनी, उत्तर बालाघाट और दक्षिण बालाघाट वन मण्डल के प्रतिभागी लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 84 वन समितियों के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख 53 हजार 929 रुपये का काष्ठ लाभांश भी वितरित करेंगे। काष्ठ लाभांश में पूर्व मण्डला एवं पश्चिम मण्डला की कुल 84 वन समितियाँ शामिल रहेंगी।
यह कार्यक्रम तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं वनोपज से जुड़े परिवारों के आर्थिक हितों को सुदृढ़ करने तथा उनके परिश्रम के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
पांढुर्णा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को पांढुर्णा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही सांदीपनि स्कूल पांढुर्णा में "सेवा मेरा योगदान" एवं जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होंगे।

‘इसायास’ तूफान से मचेगी तबाही? फ्लोरिडा समेत कई राज्यों में आपातकाल
आर्थिक नीतियों को लेकर BJP और कांग्रेस में टकराव, खड़गे ने लगाया ‘आर्थिक आतंकवाद’ का आरोप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 में बारिश डाल सकती है खलल, टॉस से मैच तक कैसा रहेगा मौसम?
स्काउट ओपी की लव गिल को लेकर भावनाओं पर बवाल, गर्लफ्रेंड काशवी ने कुछ समय के लिए लिया ब्रेक
TCS ने ग्रीन कार्ड रोक पर क्या कहा? अमेरिका में कर्मचारियों और कारोबार पर असर को लेकर बड़ा अपडेट