चीन के पास सोने का विशाल भंडार, दुनिया में पांचवें नंबर पर पहुंचा देश
बीजिंग। चीन दुनिया का पांचवा सबसे अधिक स्वर्ण रिजर्व रखने वाला देश बन गया है। चीन ने रूस को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है, और अब उससे आगे केवल अमेरिका, जर्मनी, इटली और फ्रांस ही हैं। वित्तीय प्लेटफॉर्म 'द कोबेसी लेटर' के आंकड़ों के अनुसार, चीन के पास वर्तमान में सोने का कुल रिजर्व 2,410 टन हो गया है और वह वैश्विक स्तर पर शीर्ष-3 देशों में शामिल होने से बहुत कम दूरी पर है। वर्तमान स्थिति के अनुसार, फ्रांस के पास 2,437 टन और इटली के पास 2,452 टन सोना मौजूद है। इस प्रकार चीन फ्रांस से केवल 27 टन और इटली से 42 टन पीछे है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (चीन का केंद्रीय बैंक) लगातार बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी कर रहा है। यदि सोने की यह खरीद इसी गति से जारी रही, तो चीन इस साल के अंत तक फ्रांस और इटली दोनों को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार वाला देश बन जाएगा।

MP में नया जिला बनाने की तैयारी, पिछोर बनेगा प्रदेश का 56वां जिला
धरती के चक्कर लगाते-लगाते गुरुत्वाकर्षण में फंसा रहस्यमयी पिंड
बरगी डैम हादसे पर रिपोर्ट का इंतजार बढ़ा, जांच आयोग का कार्यकाल फिर बढ़ाया गया
‘कमिंस ने ख्वाजा को बलि का बकरा बनाया’, डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पर साधा निशाना
संसद में विपक्ष का प्लान तैयार, वोट चोरी और SIR पर सरकार से होंगे सवाल