संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला में घर के अंदर अचानक गिरने से एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे लहूलुहान हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि व्यक्ति घर के अंदर अचानक गिर पड़ा था। गिरने से उसके शरीर पर चोट लग गई और वह लहूलुहान हो गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।चिकित्सकों को मौत का मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति किन परिस्थितियों में घर के अंदर गिरा और उसकी मौत का वास्तविक कारण क्या रहा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हासिल की नई उपलब्धि, दुनिया के 100 बड़े सितारों में शामिल
CM तक पहुंचा बाढ़ पीड़ितों का मामला, पूर्व PCC अध्यक्ष ने लिखा पत्र
मासूम के साथ टीचर की हैवानियत, रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा
छह घंटे तक चली पीएम मोदी की मंत्रियों के साथ बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
बाबा महाकाल की नगरी में मिलेगी खास सौगात, मंदिर परिसर में बनेगा स्मृति चिन्ह केंद्र