पूर्व विधायक संजय शर्मा के कारोबारी ठिकानों पर ED की रेड, दस्तावेज खंगाल रही टीम
नरसिंहपुर | मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा सीट से पूर्व विधायक और प्रमुख कारोबारी संजय शर्मा के ठिकानों पर बुधवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। दिल्ली से आई ईडी की टीम ने तेंदूखेड़ा के राजमार्ग स्थित संजय शर्मा के मुख्य कारोबारी कार्यालय को अपने घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही उनके करीबी सहयोगी रामलाल झरिया के तेंदूखेड़ा वार्ड क्रमांक-9 स्थित निवास पर भी केंद्रीय एजेंसी ने दबिश दी है।
आधा दर्जन गाड़ियों से पहुंची टीम, परिसरों के बाहर कड़ा सुरक्षा पहरा
मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह-सुबह करीब आधा दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ तेंदूखेड़ा क्षेत्र में दाखिल हुई। टीम ने तुरंत संजय शर्मा के कार्यालय में मौजूद वित्तीय दस्तावेजों और अन्य कारोबारी रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया। कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों ही स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। स्थानीय सुआतला थाना पुलिस को भी इस केंद्रीय टीम की कार्रवाई की जानकारी बाद में ही दी गई।
NHAI टोल घोटाले से तार जुड़े होने की आशंका
हालांकि ईडी की तरफ से इस छापेमारी के विस्तृत कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के टोल से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अनियमितताओं के मामले को लेकर की जा रही है। जांच पूरी होने और अधिकारियों द्वारा औपचारिक बयान जारी किए जाने के बाद ही इस कार्रवाई का वास्तविक दायरा स्पष्ट हो सकेगा।

उन्यासी हार गया, ‘सेवन्टी नाइन’ जीत गया !
उपचुनाव से पहले भाजपा का बड़ा फैसला, पार्टी में लौटे पुराने नेता; जानें क्या मिली जिम्मेदारी
राष्ट्रपति मुर्मू के साथ नजर आने वालीं मेजर नव्या शेखावत कौन हैं? पढ़ें पूरी कहानी
ज्योति खंडेलवाल को भाजपा ने दी मात, अब तक के चुनावी नतीजों में किसका पलड़ा भारी?
तेल सप्लाई पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज और लाल सागर के हमलों ने बढ़ाई चिंता