रंगोत्सव.... होली पर्व की हार्दिक बधाई.... शुभकामनाएं

 

होली पर एक विनय......

आज होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.... आगामी 19 मार्च को रंगपंचमी मनाया जाएगा.....

हो सकता है अगले दो चार दिन आप कहीं रास्ते में जा रहे हों... और अचानक से सनसनाता हुआ पानी या रंग की धार आप पर आकर गिरे....

तो गुस्सा न हों, न उन बच्चों को डांटे...

बल्कि खुद को भाग्यशाली समझें...कि आपको उन नादान हाथों ने चुना है, जो हमारी संस्कृति को जिन्दा रखे हुए हैं...

जो उत्सव को जिन्दा रखे हुए हैं... 

ऐसे कम ही नासमझ मिलेंगे...वैसे भी सारे समझदार बच्चे विडियोगेम, डोरेमोन और एंड्रॉइड के अंदर घुसे होंगे.. 

तो कृपया इन्हें हतोत्साहित न करें...

बल्कि यदि आप उन्हें छुपा देख लें तो जानबूझ कर वही से निकलें..

आपकी शर्ट ज़रूर ख़राब हो सकती है, पर जब उनकी इस शरारत का जबाब आप मुस्कुराहट से देंगे तो उनकी खुशी आपको खुशी ही लौटाएगी, और...

होली जीवित रहेगी...

रंग जीवित रहेंगे...

उत्सव जीवित रहेगा....

बचपन जीवित रहेगा.... (साभार)

एक बर पुन: सौहार्द्र, प्रेम और जीवन में खुशियों के रंग भर देने वाले होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं... रंगपंचमी की अग्रिम बधाई .... मधुकर पवार, भोपाल...  

 

न्यूज़ सोर्स : अनिर्वाण