‘चॉकलेट’ फिल्म की यादें: विवेक बोले– अनिल कपूर, इरफान खान को देखकर दंग रह जाते थे
मुंबई: विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' से चर्चा में हैं, जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्देशक अपनी फिल्म का जोरो-शोरों से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बारे में खुलकर बात की, जिन्होंने उनकी फिल्म 'चॉकलेट' में काम किया था। आइए जानते हैं क्या बोले विवेक अग्निहोत्री।
इरफान खान एक अद्भुत कलाकार थे
विवेक अग्निहोत्री मैशेबल इंडिया के साथ एक बातचीत में शामिल हुए, जहां उन्होंने अभिनेता इरफान खान के साथ बिताए गए अनुभवों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैंने एक बहुत ही दार्शनिक लेख लिखा था। मुझे उनकी बहुत याद आती है। वह एक बेहतरीन इंसान थे। इरफान एक अद्भुत कलाकार थे और मुझे उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। वह कभी यह अंदाजा नहीं लगाते थे कि वह कैमरे पर क्या करेंगे। वह किसी और चीज का अभ्यास करते थे और उसे बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करते थे। मुझे एहसास हुआ कि वह बहुत सहज थे। वह दृश्य की आत्मा को समझते थे और फिर उसे अपनी व्याख्या के अनुसार निभाते थे। उनके सह-कलाकारों को कभी अंदाजा नहीं होता था कि वह क्या करने वाले हैं।’
अनिल कपूर और इरफान के बारे में बोले विवेक
निर्देशक ने आगे बातचीत में अपनी फिल्म 'चॉकलेट' के दौरान का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया, ‘अनिल कपूर स्क्रिप्ट के अनुसार ही काम करते थे। वह एक अलग तरह के कलाकार हैं, ऊर्जा से भरपूर। इसके विपरीत, जब इरफान बैठते थे, तो आपको लगता था कि उनमें कोई ऊर्जा नहीं है। अनिल कपूर को आश्चर्य होता था कि वे सीन कैसे करेंगे क्योंकि इरफान ने रिहर्सल नहीं की थी। लेकिन अगर आप चॉकलेट में उनके साथ के सीन देखें, तो वे शानदार हैं। यह दोनों के बीच एक प्रतिस्पर्धा जैसा था, कि कौन किस सीन में ज्यादा हैरान कर सकता है। दोनों ही बहुत अनुभवी कलाकार थे।’
चॉकलेट फिल्म के बारे में
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में साल 2005 में थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म 'चॉकलेट' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, इरफान खान, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तनुश्री दत्ता जैसे कलाकार नजर आए थे। इसी फिल्म के दौरान के अनुभवों को निर्देशक ने साझा किया है।

Balodabazar Paddy Seizure: अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 559 क्विंटल धान जब्त
Jashpur Republic Day Rehearsal: रणजीता स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल संपन्न
Bijapur Rural Bus Service: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तृतीय चरण में बीजापुर को दो नई बस सेवाओं की सौगात
Indore Car Scam: किराए की कारों की हेरा-फेरी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 24 लग्जरी कारें जब्त
Raipur Auto Expo 2026: संडे-मंडे धमाकेदार इवेंट्स, वाहनों की बिक्री में नया रिकॉर्ड संभव