आबूरोड में पुलिस ने पकड़ीं 3 बांग्लादेशी महिलाएं, फर्जी दस्तावेज मिलने से मचा हड़कंप
आबूरोड: स्थानीय रीको थाना पुलिस ने अवैध रूप से देश में निवास कर रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शहर के समीपवर्ती चंद्रावती गांव में की गई इस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में रह रही महिलाओं के पास से विदेशी पासपोर्ट के साथ-साथ कई कूटरचित भारतीय दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ी गईं तीन महिलाएं
जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के विशेष निर्देशों के तहत क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में रीको थाना पुलिस ने चंद्रावती क्षेत्र स्थित एक मकान पर औचक दबिश दी। जांच-पड़ताल के दौरान मूल रूप से बांग्लादेश के ढाका जिले की रहने वाली सोनिया अख्तर, रजिया और फरीया खातुन नामक महिलाओं को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान यह पुख्ता हुआ कि वे बिना वैध अनुमति के काफी समय से यहां रह रही थीं।
फर्जी भारतीय दस्तावेजों का हुआ खुलासा
तलाशी के दौरान पुलिस और जिला विशेष शाखा को महिलाओं के पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट के अलावा कई अन्य पहचान पत्र व भारतीय दस्तावेज भी मिले, जो तस्दीक करने पर पूरी तरह फर्जी पाए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार ये महिलाएं लगभग एक वर्ष पूर्व भारत आई थीं। अब जांच एजेंसियां इस बात की गहराई से छानबीन कर रही हैं कि इन विदेशी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज किसने उपलब्ध करवाए और इस अवैध नेटवर्क के पीछे स्थानीय स्तर पर कौन-कौन लोग संलिप्त हैं। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन महिलाओं को सिरोही स्थित वन स्टॉप सखी सेंटर भेज दिया गया है।

उन्यासी हार गया, ‘सेवन्टी नाइन’ जीत गया !
उपचुनाव से पहले भाजपा का बड़ा फैसला, पार्टी में लौटे पुराने नेता; जानें क्या मिली जिम्मेदारी
राष्ट्रपति मुर्मू के साथ नजर आने वालीं मेजर नव्या शेखावत कौन हैं? पढ़ें पूरी कहानी
ज्योति खंडेलवाल को भाजपा ने दी मात, अब तक के चुनावी नतीजों में किसका पलड़ा भारी?
तेल सप्लाई पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज और लाल सागर के हमलों ने बढ़ाई चिंता