आधी रात को शिकार की तलाश में निकला कोबरा, मछली की गंध सूंघकर पहुंचा जाल तक, फिर हुआ कमाल
बड़वानी: बड़वानी जिले के अंजड़ तहसील में मछली पकड़ने के जाल में एक भयानक कोबरा फंस गया। निकलने की कोशिश में वह और बुरी तरह उलझ गया। अंजड़ क्षेत्र के ग्राम लोहारा पुनर्वास में आज रविवार को एक कोबरा सर्प कहीं से आकर गजू कहार के घर में घुसने लगा। घर में मछली पकड़ने का जाल रखा था। वह घर के अंदर घुसते में उसी में फंस गया।
दो घंटे तक निकलने की कोशिश करता रहा कोबरा
लगभग दो घंटे तक सर्प काफी कोशिश के बाद जब जाल से नहीं निकल सका। बल्कि सर्प जितनी निकलने की कोशिश करता उतना ही उलझता गया। वही इस दौरान फुंफकार मारते इस सर्प को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने स्नैक फ्रेंड को सूचना दी।
12 बजे पहुंचे सर्पमित्र
हंगामा होने के बाद लगभग 12 बजे पहुंचे स्नैक फ्रेंड निलेश उपाध्याय ने मछली पकड़ने के जाल में फंसे इस कोबरा सांप को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है। इस दौरान कोबरा सांप फुंफकार मारता रहा।
इसलिए निकल रहे सांप
इस वक्त बड़वानी जिले और आसपास में भारी बारिश हो रही है। जल भराव भी हो रहा है, जिसके चलते जीव-जंतु बाहर निकलने लगे हैं। ऐसा ही मामला बड़वानी जिले में सामने आया, जहां मछली पकड़ने के जाल में कोबरा फंस गया।
मछली पकड़कर करते हैं जीवन यापन
बता दें गजू कहार मछली पकड़ कर अपना जीवन यापन करता है। वह मछली पकड़ने के बाद उस जाल को घर में कहीं भी एक तरफ रख देते हैं ताकि सुबह फिर से काम में लिया जाए। लेकिन गजू को पता नहीं था कि जिस जाल में वह मछली पकड़ता है, उस जाल में कोबरा जैसा जहरीला सांप फंस जाएगा।

सितंबर में भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा, आईसीसी ने महिला और पुरुष वर्ग के विजेताओं का किया ऐलान
भारत-वेस्टइंडीज T20 सीरीज के आखिरी मैच में वैभव को मौका देने की चर्चा तेज, नायर ने उठाई आवाज
नरोत्तम मिश्रा के लिफ्ट में फंसने से मचा हड़कंप, काफी देर तक परेशान रहे
क्या IPL 2027 में माही का जलवा रहेगा बरकरार? धोनी के खेलने पर CSK CEO ने कही बड़ी बात
मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोपों पर घमासान, राहुल गांधी समेत 8 नेताओं ने कोर्ट में लगाई गुहार