भोपाल सहित प्रदेश के 26 शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक
भोपाल सहित प्रदेश के 26 शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक
भोपाल। मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 26 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नौगांव सबसे गर्म शहर रहा। तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ती उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार कम बताए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नौगांव में 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा खरगोन में 44.6 डिग्री, खंडवा और रतलाम में 44.5 डिग्री, खजुराहो में 44.3 डिग्री, रायसेन और उज्जैन में 44 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। 40 डिग्री से अधिक तापमान वाले शहरों में इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, सतना, रीवा, धार, गुना, दतिया, खंडवा, रतलाम, रायसेन, नर्मदापुरम, श्योपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, उमरिया और बैतूल शामिल रहे।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्म और शुष्क हवाओं का असर बना हुआ है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने तथा पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

राशिफल 08 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Concern .............Fake Doctors in Government Sanjeevani Clinics: They Need Treatment Themselves.................... Dr. Chander Sonane
कम बारिश में भरपूर धान उत्पादन में कतार बोनी और नैनो डीएपी मददगार
प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता पहुँची 85 हजार एमवीए के पार : ऊर्जा मंत्री तोमर