भोपाल में 16 दिसम्बर सबसे ठंडा, पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया                                                          भोपाल 16 दिसम्बर l भोपाल में इन दिनों कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है l आज 16 दिसम्बर क़ो प्रातः तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है l वैसे भोपाल में न्यूनतम तापमान का रिकार्ड सन 1968 में 14 दिसम्बर क़ो बना था जब न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था l पिछले साल 2024 में भी इन्हीं दिनों कड़ाके की सर्दी थी.. 15 दिसम्बर क़ो 4.2 तथा 17 दिसम्बर क़ो 4 डिग्री सेल्सियय न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था l आज 16 दिसम्बर क़ो भोपाल के बाद सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में रहा जबकि पर्वतों की रानी पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया l हालाकि नौगाँव में तापमान 5 डिग्री सेल्सियय, इंदौर में 5.4 और रीवा में 5.5 डिग्री सेल्सियय न्यूनतम तापमान रहा l

न्यूज़ सोर्स : मौसम विभाग