भोपाल @ 3.8 डिग्री..... मध्यप्रदेश में शीतलहर और कोहरे का कोहराम
भोपाल @ 3.8 डिग्री
मध्यप्रदेश में शीतलहर और कोहरे का कोहराम
भोपाल. 6 जनवरी l भोपाल में आज तड़के पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया l यह इस मौसम का सबसे कम तापमान भी हैl वैसे आज मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया l इसके अलावा रीवा में 4.2, खजुराहो में 4.4 तथा उमरिया में 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा l
मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है l मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार इंदौर 8.6, ग्वालियर 7.3, जबलपुर, उज्जैन 7.8, सागर 7.4 सहित 33 जिलों में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा l प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के साथ ही घने कोहरे से भी जनजीवन प्रभावित हुआ हैl आज 6 जनवरी को ग्वालियर में दृश्यता लगभग शून्य के करीब थी, वहीं भोपाल में घने कोहरे से 100 मीटर तक देखना भी दूभर हो रहा था l मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर शीतलहर चलने के साथ ही घना और मध्यम कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है l

कैंसर के इलाज में सटीक और सुरक्षित लाल रोशनी से सक्रिय नैनोथेरेपी