भोजमय हुआ छिंदवाड़ा जिला विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास से मनी राजा भोज जयंती
भोजमय हुआ छिंदवाड़ा जिला
विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास से मनी राजा भोज जयंती
छिंदवाड़ा। महाप्रतापी राजा भोज के अवतरण दिवस एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला क्षत्रिय पवार समाज संगठन, महिला संगठनों एवं ग्राम इकाइयों के संयुक्त प्रयासों से जगह-जगह भव्य आयोजन हुए, जिनमें हजारों समाजजन शामिल हुए।

जिला क्षत्रिय पवार समाज संगठन छिंदवाड़ा द्वारा परासिया रोड स्थित राजा भोज तिराहा प्रतिमा स्थल पर मां गढ़कालिका, मां सरस्वती एवं राजा भोज का विधिवत पूजन-अर्चन कर माल्यार्पण किया गया। इसी क्रम में परासिया विकासखंड की ग्राम इकाई कन्हरगांव में भी भोज जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
मोहखेड़ विकासखंड के उमरानाला में पवार महिला संगठन द्वारा राजा भोज जयंती के अवसर पर प्रतिमा स्थल पर पूजन-अर्चन के साथ हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, विकासखंड बिछुआ के ग्राम खमारपानी में भोज जयंती का भव्य आयोजन पवार समाज के हजारों लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालाचौरई स्थित हनुमान मंदिर में पवार वंशीय अनुयायियों ने सामूहिक रूप से राजा भोज जयंती एवं बसंत पंचमी को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
नव निर्मित पवार भवन बड़ चिचोली लोकार्पित
बड़ चिचोली (पांढुरणा)। बसंत पंचमी एवं राजा भोज जयंती के पावन अवसर पर नव निर्मित पवार भवन, बड़ चिचोली का लोकार्पण गरिमामयी समारोह में किया गया। कार्यक्रम में श्री भाकचंद देशमुख, श्री यादोराव डोबले, डॉ. विजय पराडकर, श्रीमती सुनन्दा ताई डोंगरे, श्री आर.के. पवार (डीजीएम-बीएसपी, भिलाई) तथा श्री नामदेव बारंगे (पूर्व उपाध्यक्ष/पूर्व महासचिव, पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बैतूल में सामाजिक सेवा के साथ मनाई गई जयंती
बैतूल। राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत के तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैतूल द्वारा राजा भोज चौक स्थित अभिनंदन सरोवर पर स्थापित राजा भोज की प्रतिमा पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, वरिष्ठ कल्याण मंच, भारत भारती बागडोना, मुलताई सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर नारी शक्ति बैतूल द्वारा हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम के साथ-साथ वृक्षारोपण, रक्तदान, शुगर-बीपी जांच एवं फिजियोथैरेपी शिविर का सफल आयोजन किया गया।

राजा भोज जयंती और बसंत पंचमी के अवसर पर छिंदवाड़ा, पांढुरणा और बैतूल अंचल में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और सेवा भावना से ओत-प्रोत आयोजन हुए, जिससे पूरा क्षेत्र ‘भोजमय’ हो उठा।

TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा