भोपाल की गायिका नयनसी शर्मा ने ए.आर. रहमान के लिए गाकर रचा इतिहास
भोपाल की गायिका नयनसी शर्मा ने
ए.आर. रहमान के लिए गाकर रचा इतिहास
भोपाल। भोपाल की रहने वाली गायिका नयनसी शर्मा ने विश्वविख्यात संगीतकार ए.आर. रहमान द्वारा कंपोज़ किये गए गाने में अपनी आवाज़ दी है। नयनसी ने फ़िल्म ‘गांधी टॉक्स’ के लिए तेलुगु गाना ‘पधे पधे’ गाया है। फिल्म गांधी टाक्स शुक्रवार, 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस गाने को आप यूट्यूब और स्पॉटिफ़ाई में भी सुन सकते हैं
‘गांधी टॉक्स’ फ़िल्म में प्रमुख भूमिकाओं में अदिति राव हैदरी और विजय सेतुपति नज़र आएंगे। फ़िल्म का निर्देशन किशोर पांडुरंग बेलेकर ने किया है। फ़िल्म को पाँच भाषाओं में रिलीज़ हो रही है।
आपको बता दें कि नयनसी शर्मा रेलवे में क्लास–1 अधिकारी अरुण शर्मा एवं आराधना शर्मा की पुत्री हैं। नयनसी शर्मा वर्तमान में चेन्नई में रहकर अपने संगीत करियर को आगे बढ़ा रही हैं। इससे पहले भी वे कई प्रमुख फ़िल्मों के लिए अपनी आवाज़ दे चुकी हैं, जिनमें छावा, योद्धा, पीएस–2, आप जैसा कोई और कल्कि जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

पमरे के नए जीएम बने दिलीप कुमार सिंह
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बयान, संयुक्त कार्रवाई की अहमियत बताई
2026 तक भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन से सफर होगा आसान
जबलपुर में पेट्रोल टैंकर से निकला 20 किलो गांजा
पाकिस्तान बना US-ईरान समझौते का जरिया, ट्रंप को दिए लालच के आरोप