बी.एच.यू. के प्रो. लक्ष्मण सिंह 'सुश्रुत अवार्ड से सम्मानित
बी.एच.यू. के प्रो. लक्ष्मण सिंह 'सुश्रुत अवार्ड से सम्मानित
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, (बी.एच.यू.) वाराणसी के आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ सर्जन प्रो. लक्ष्मण सिंह को सर्जरी में अद्वितीय कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर के सुश्रुतअवार्ड से नवाज़ा गया है।
भारत सरकार के आयुष सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कुटेजा एवं वाईस चांसलर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद, मानद यूनिवर्सिटी जयपुर, राजस्थान में नेशनल सुश्रुत एसोसिएशन द्वारा प्रो. (डॉ ) लक्ष्मण सिंह को सर्जरी एवं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार 39 वर्ष तक उत्कृष्ट सेवा करने के लिए आयुर्वेद के क्षेत्र का सर्वोच्च पुरस्कार 'सुश्रुत अवार्ड ' से सम्मानित किया गया है।

ज्ञातव्य है कि प्रो. लक्ष्मण सिंह बी. एच. यू. के सर्जरी विभाग (आयुर्वेद ) के राष्ट्रीय स्तर के जाने माने सर्जन हैं जहाँ पूर्वी उत्तरप्रदेश के अलावा, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ एवं नेपाल तक के मरीज इनसे इलाज कराने आते हैं। इस क्षेत्र में इनको पुरस्कार पाने से चिकित्सा क्षेत्र में खुशी की लहर है। इनकी इस उपलब्धि को बी.एच.यू. अपनी विशेष उपलब्धि मान रहा है।
*************

RVNL Marks 21 Years of Transforming India’s Infrastructure Landscape
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज