सीहोर में राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण ....... भोपाल नाके का नाम राजा भोज चौराहा होगा
सीहोर में राजा भोज की प्रतिमा का अनावरण
भोपाल नाके का नाम राजा भोज चौराहा होगा
सीहोर। परमार - पवार समाज के प्रेरणा स्त्रोत चक्रवर्ती राजा भोज की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण आज सीहोर में आयोजित गरिमामय समारोह में किया गया। सीहोर में भोपाल नाके पर नगर पालिका और परमार समाज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम बड़ी संख्या में परमार समाज के अलावा क्षेत्रवासी शामिल थे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि राजा भोज परमार - पवार वंश के एक अत्यंत प्रतापी, न्यायप्रिय और कला-प्रेमी शासक थे, जो केवल मालवा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत की आस्था और लोक संस्कृति में एक लोक-नायक के रूप में रचे-बसे हैं। उन्होने बताया कि भोपाल चोराहे का नाम राजा भोज चौराहा के किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक विजेन्द्र परमार ने कहा कि लंबे समय से राजा भोज की प्रतिमा लगाने की मांग आज पूरी हो गई है। इससे शहर ही नहीं आस-पास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उन्होने कहा कि राजा भोज ने अपने शासनकाल में शिक्षा, संस्कृति, जल प्रबंधन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए थे। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों की प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान परमार समाज के प्रांतीय अध्यक्ष सूरज सिंह परमार, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाडा, शुजालपुर नगर पालिका अध्यक्ष बबीता परमार, जनपद अध्यक्ष सरिता परमार, सन्नी महाजन, वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद श्रीमती हेमलता विजेन्द्र परमार आदि के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और परमार समाज के लोग उपस्थित थे।

हर अपराधी के भीतर छिपा होता है इंसान: श्री श्री रविशंकर ने बताया करुणा से बदलता है नजरिया
सामुद्रिक शास्त्र: नाखूनों का रंग बताता है आपकी तरक्की का संकेत, जानें लाल, गुलाबी, पीले या सफेद का अर्थ
बुध ग्रह की नीच राशि में शनि के साथ युति, मकर समेत 6 राशियों को खर्च, करियर और परिवार में सावधानी की सलाह
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान