समाज को नई ऊँचाइयों पर ले जाने पर मंथन

जैन कॉन्फ्रेंस का प्रांतीय सम्मेलन सम्पन्न

 

भोपाल। ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस की भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश प्रांतीय शाखा के सम्मेलन में देशभर से आए पदाधिकारियों और साधु-संतों ने समाज के संगठन, सदस्यता विस्तार और भविष्य की दिशा पर व्यापक चर्चा की। सम्मेलन में करीब 800 से अधिक समाजजन शामिल हुए।

     भोपाल स्थित महावीर बाग में ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस की मध्य प्रदेश प्रांतीय शाखा का सम्मेलन परम पूज्य युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषि जी म.सा. के सान्निध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभिग्रहधारी पूज्य राजेश मुनि जी म.सा., प्रवचनकार श्री अभिषेक मुनि जी म.सा., पूज्य विकसित मुनि जी म.सा., निमाड़ सौरभ पूज्य रमणीक कुंवर जी म.सा., प्रवर्तनी पूज्य दिव्या ज्योति जी म.सा. तथा पूज्य अरुणा जी म.सा. सहित अनेक साधु-साध्वियों की उपस्थिति रही।

      सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री अमित राय (दिल्ली), राष्ट्रीय चेयरमैन विश्वस्थ्य मंडल रमेश भंडारी (इंदौर), राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संतोष जैन (दिल्ली), राष्ट्रीय महिला महामंत्री ऋचा जैन (दिल्ली), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनय कुमार जैन (दिल्ली) तथा राष्ट्रीय समन्वयक जोन सुरेश लुणावत (दिल्ली) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

      सम्मेलन का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहले चरण में साधु-संतों के प्रवचन तथा प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के उद्बोधन हुए। राष्ट्रीय महामंत्री अमित राय ने संस्था के 120 वर्ष के इतिहास और श्रमण संघ की परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन की भूमिका और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों पर विचार रखे।

    विश्वस्थ्य मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश भंडारी ने कहा कि मध्य प्रदेश प्रांत द्वारा आयोजित यह सम्मेलन समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह के साथ इस अधिवेशन में भाग लिया है, वह स्थानकवासी जैन समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सदस्यता विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

      सम्मेलन के दूसरे सत्र में श्रमण संघ को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के विषय पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। इसमें समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव लिखित रूप में युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी म.सा. को प्रस्तुत किए, जिन पर उन्होंने मार्गदर्शन देते हुए समाधान भी बताए। साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ वर्तमान परिस्थितियों और भविष्य की चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।

     कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष हुलाशजी बेताला, महामंत्री पीयूष जैन, पूर्व अध्यक्ष ललित छलानी, मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव सेवा प्रकाश भटेवरा, सह महामंत्री कांतिलाल मेहता, हेमंत बोरा, शिखर बाफना, जिनेश्वर जैन, कोषाध्यक्ष राजेश झामड़, महिला शाखा अध्यक्ष सुनीता छजलानी, युवा शाखा अध्यक्ष सुविधि झवेरी, अमित मोदी, अरुण जैन, सुभाष विनायक सहित इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से करीब 800 से अधिक समाजजन उपस्थित रहे।

      कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पीयूष जैन ने जबकि सह महामंत्री कांतिलाल मेहता ने आभार व्यक्त किया।

 

न्यूज़ सोर्स : अरूण कुमार जैन