प्रदेश सरकार शैक्षणिक उन्नयन के लिए कर रही अनवरत काम – संसदीय कार्य मंत्री
जयपुर। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधपुर जिले के धवा में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
2 हजार करोड़ रुपये से बनेगा विद्यालय आधारभूत संरचना कोष—
विधि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक उन्नयन के लिए अनवरत काम कर रही हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए 2 हजार करोड़ रुपये की राशि से विद्यालय आधारभूत संरचना कोष बनाया जाएगा। उन्होंने कहा युवाओं के गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास एवं अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण के लिए 450 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर में अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल सेन्टर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग की स्थापना की जाएगी।
श्री पटेल ने कहा दो वर्ष में 13 लाख 85 हजार बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा काली बाई मेधावी छात्रा और देवनारायण स्कूटी योजना के तहत 39 हजार 586 छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी का वितरण किया गया।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा विद्यालय का सर्वांगीण विकास केवल अवसंरचना से नहीं, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के मजबूत संवाद से संभव है। उन्होंने कहा मेगा पीटीएम के माध्यम से न केवल बच्चों की शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित होती है, बल्कि स्कूल की बुनियादी सुविधाओं और भविष्य की कार्ययोजनाओं में अभिभावकों की भागीदारी भी सुनिश्चित होती है।
विधायक निधि से नवनिर्मित टीनशेड का किया लोकार्पण—
श्री पटेल ने स्थानीय विधायक निधि से 8 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित टीनशेड कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में 99 बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। साथ ही, प्रदेश के 639 पीएम श्री विद्यालयों में धवा को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्थानीय प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह का सम्मान किया गया।

RVNL Marks 21 Years of Transforming India’s Infrastructure Landscape
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज