जयपुर में रामजन्म महोत्सव आज: 4 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा
जयपुर। रामजन्म महोत्सव के अवसर पर आज जयपुर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शाम 4 बजे सूरजपोल अनाज मंडी से रवाना होकर चांदपोल स्थित श्रीराम मंदिर तक पहुंचेगी। आयोजन श्री रामकृष्ण जयंती महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। शोभायात्रा परकोटे के प्रमुख बाजारों और चौपड़ों से होकर गुजरेगी। इसके मद्देनजर दोपहर 2 बजे से ही ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव लागू कर दिया गया है। जुलूस का रूट सूरजपोल गेट, रामगंज चौपड़, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, बापू बाजार, न्यू गेट, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़ होते हुए चांदपोल बाजार तक रहेगा।
कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट और बंद
शोभायात्रा के दौरान जिस मार्ग से जुलूस गुजरेगा, वहां ट्रैफिक को करीब 15 मिनट पहले ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। गलता गेट, घाटगेट, सांगानेरी गेट और रामगढ़ मोड़ से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जाएगा। न्यू गेट से बापू बाजार, बड़ी और छोटी चौपड़ से त्रिपोलिया बाजार, अजमेरी गेट से छोटी चौपड़ सहित कई मार्गों पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा शोभायात्रा के पूरे रूट पर किसी भी प्रकार की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।
भारी ट्रैफिक दबाव की संभावना
शोभायात्रा के चलते परकोटा क्षेत्र में शाम तक भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव रहने की संभावना है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जहां तक संभव हो, परकोटा क्षेत्र में जाने से बचें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

RVNL Marks 21 Years of Transforming India’s Infrastructure Landscape
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज