मध्य प्रदेश में मौसम का अलर्ट: IMD ने जारी किया चेतावनी
भोपाल|मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के संयुक्त प्रभाव से मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. पिछले चार दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को भी 20 से अधिक जिलों में ऐसा ही मौसम देखने को मिला. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल और ग्वालियर सहित करीब 45 जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है, जबकि जबलपुर में ओले गिरने की आशंका भी है|
एक साथ सक्रिय कई मौसमीय सिस्टम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के मध्य हिस्से से एक टर्फ गुजर रही है और ऊपरी स्तर पर दूसरी टर्फ सक्रिय है. इसके साथ ही पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में दो चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं. इन सभी सिस्टम के एक साथ सक्रिय होने से प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है और 1 अप्रैल से रोजाना 30 से 35 जिलों में इसका असर दिखाई दे रहा है. शनिवार को भी यह स्थिति बनी रहने के आसार हैं|
इन जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट
शनिवार के लिए जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, दमोह और कटनी में ओले गिरने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है|
7 अप्रैल से नया सिस्टम सक्रिय होगा
इस बीच, 7 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर 10 अप्रैल तक देखने को मिलेगा. इस दौरान कहीं तेज हवाएं चलेंगी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी|
अप्रैल के अंत में बढ़ेगी गर्मी
अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी का असर तेज होने लगेगा और महीने के अंत तक ग्वालियर, धार, खरगोन, बड़वानी और नौगांव-खजुराहो जैसे क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं दतिया, मुरैना, श्योपुर सहित कई जिलों में भी तापमान में तेजी से वृद्धि होगी|

महिलाओं के लिए कौन सा रुद्राक्ष है सबसे शुभ? जानें धारण करने के सही नियम और फायदे
क्यों Kal Bhairav ने काटा Brahma का सिर? जानें ‘काशी के कोतवाल’ बनने की रहस्यमयी कथा
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब