सावधान...... SIR के नाम पर सायबर धोखाधड़ी
सावधान...... SIR के नाम पर सायबर धोखाधड़ी
भोपाल। इन दिनों चुनाव आयोग के निर्देश पर मध्यप्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। SIR फॉर्म में मतदाताओं को सन 2003 की मतदाता सूची में दर्ज विधानसभा क्रमांक, मतदाता का क्रमांक और भाग की जानकारी प्राप्त करने के लिए इंटरनेट का भी सहारा लेना पड़ रहा है। इसी का फायदा उठाकर सायबर अपराधियों ने मतदाताओं को ठगना शुरू कर दिया है। ये ठग किसी सरकारी प्रक्रिया या वेरिफिकेशन का हवाला देकर लोगों को कॉल करते हैं और SIR फॉर्म पूरा कराने के बहाने उनका ओटीपी मांग लेते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति ओटीपी साझा करता है, सायबर अपराधी उसके मोबाइल और बैंकिंग से जुड़े खातों तक पहुंच बनाकर आर्थिक नुकसान पहुंचा देते हैं।
इसी के मद्देनजर इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि SIR फॉर्म की प्रक्रिया में में किसी भी प्रकार के ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती। इसलिए यदि कोई व्यक्ति आपसे SIR प्रक्रिया पूरी कराने का दावा करते हुए ओटीपी मांगे तो तुरंत सावधान हो जाएं और ऐसी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। वही इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता ही ऐसे साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को जानकारी न देने की अपील की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना