कौशल विकास प्रशिक्षण—तीसरा दिन....................... दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चों के कौशल विकास का केंद्र बनेगा इंदौर – सांसद श्री लालवानी
कौशल विकास प्रशिक्षण—तीसरा दिन
दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चों के
कौशल विकास का केंद्र बनेगा इंदौर – सांसद श्री लालवानी
इंदौर, (अरूण कुमार जैन) । इंदौर में दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चों के लिये आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी और अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश दंडोतिया शरीक हुए। श्री लालवानी ने कहा कि सदा अव्वल रहने का जुनून इंदौर में है और महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (मिसो) ने भी दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चों को कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए चुनकर इस क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने का सौभाग्य इंदौर को प्रदान किया है। उन्होने कहा कि मैं इंदौर का सांसद होने के नाते यहां आया हूँ और यहां का सर्वोत्तम कार्य देखने के बाद कह सकता हूं कि दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीन विकास में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा।

श्री लालवानी ने विश्वास दिलाया अकि वे इस तरह के सामाजिक कार्यों में सदैव हिस्सा लेंगे तथाव इंदौर की ओर से यथासम्भव सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होने महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास की बात करते हैं और उन्हीं की दूरदृष्टि से दिव्यांगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। श्री लालवानी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी ब्च्चे समाज में पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करते हुए सामान्य व्यक्ति की तरह देश के विकास में अपनी भूमिका का निर्वाह करेंगे।

प्रशिक्षण के तीसर दिन ही अपर पुलिस आयुक्त श्री राजेश दंडोतिया ने बच्चों को गुड टच, बेड टच और ड्रग के विरुद्ध जन आवाज बनने का आव्हान किया और देश भक्ति की अलख जगाए रखने का संदेश दिया। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष श्री पुष्प जैन ने अतिथियों का स्वागत किया और श्री हुल्लास बेताला स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी श्री अरुण कुमार जैन ने किया।

कौशल विकास प्रशिक्षण के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महामंत्री श्री लोकेश कावड़िया के मित्र मंडल ने उनका स्वागत किया तथा संस्था की गतिविधियों की सराहना की। ही आज इंदौर नगर के कावड़ यात्रियों ने विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों का सम्मान किया। संस्था की ओर से भी कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव