महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन को "गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड"
महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन को
"गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड"
इंदौर (अरूण कुमार जैन) । मूक बधिर, मानसिक विकलांग और दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन को "गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड" प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इंदौर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में "गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अमेरिका के एशिया प्रमुख, डॉक्टर मनीष विश्नोई ने इंदौर इकाई और महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों को "गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड" का प्रमाण्पत्र प्रदान किया ।

इसी महीने 25 से 29 जुलाई तक इंदौर में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (मीसो) के तत्वाधान में दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देशभर के 600 से अधिक दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों ने हिस्सा लिया। मीसो द्वारा एक साथ सबसे ज्यादा 60 क्षेत्रों में मूक बधिर, मानसिक विकलांग और दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वालम्बी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। संगठन द्वारा अभी तक 15000 से ज्यादा दिव्यागंजन और करीब 27000 से ज्यादा अशक्त महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वावलम्बी बनाया गया है ।
इंदौर में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के समंवयक एवं मीडिया प्रभारी श्री अरूण कुमार जैन ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 600 से अधिक दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इन बच्चों को करीब 50 विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण प्रदान किया तथा 150 शिक्षकों ने भी बच्चों से विभिन्न विषयों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन का इंदौर में यह 24 24 वां कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है। श्री जैन ने बताया कि सन 2017 में स्थापित महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन ने अभी तक 42000 से अधिक बच्चों, महिलाओं, दृष्टिबाधित, मूक – बधित और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया है।

सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू