लोक हित संरक्षण संयोजन समिति द्वारा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और एकात्म धाम तीर्थ का दौरा
लोक हित संरक्षण संयोजन समिति द्वारा
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और एकात्म धाम तीर्थ का दौरा
इंदौर (अरूण कुमार जैन ) । प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की पहाड़ी पर बन रहे एकात्म धाम "स्टेच्यू ऑफ वन नेस" और सनातन संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय रिसर्च सेंटर पर पर्यटन मंत्रालय मध्यप्रदेश सरकार के अंतर्गत चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स का आज " लोकहित संरक्षण संयोजन समिति" के पदाधिकारियों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने अवलोकन किया। ओंकारेश्वर में करीब 350 एकड़ के क्षेत्र में यह सेंटर का मिर्माण कार्य प्रगति पर है । इसी के पहाड़ी पर 150 एकड़ क्षेत्र में इस केंद्र का रहवासी क्षेत्र भी बनाया जा रहा है। इन दोनों स्थलों तथा स्टेच्यू का गहन अध्ययन, खासकर पर्यावरणीय क्षति को रोकने के उद्देश्य से नई दिल्ली से आए विशेषज्ञों सर्वश्री टी मिश्रा, श्री लक्ष्य एवं ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और शंकराचार्य मठ के स्वामी श्री भीमानंद जी सरस्वती ने एक गहन चिंतन शिविर में भाग लिया। स्वामी श्री भीमानंद जी सरस्वती के निर्देशन में एकात्म धाम का निर्माण प्रगति पथ पर अग्रसर है। बैठक में स्वामी श्री भीमानंद जी सरस्वती के मार्गदर्शन में उज्जैन में आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर लोकहित में निर्णय लेने और उसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा के लिए भी चर्चा हुई ।

लोक हित संरक्षण संयोजन समिति के पदाधिकारियों और विशेषज्ञों ने तीर्थ क्षेत्र ज्योतिर्लिंग मांधाता, ओंकारेश्वर, ममलेश्वर के प्रति दर्शनार्थियों में रचनात्मक पर्यावरणीय संरक्षण और संवर्धन हेतु स्वस्फूर्त सक्रिय भागीदारी और सहयोग के लिए बनाई जा रही योजनाओं तथा शासकीय सहयोग से इतर अन्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर समर्पण और सहयोग से चलने वाली व्यवस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ सुगठित करने और जनसहयोग सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न समूहों से चर्चा की ।
तीर्थयात्रियों से भेंटकर उनकी समस्या, ओंकारेश्वर में उन्हें होने वाली दिक्कतों के साथ कतारों से होने वाली समस्याओं आदि के निवारण के लिए कारगर उपाय करने पर व्यापक विचार विमर्श किया । इस अवसर पर स्वामी जी द्वारा समिति के पदाधिकारियों और विशेषज्ञाओं को आदि शंकराचार्य के चित्र युक्त स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। मंदिर ट्रस्ट की ओर से राज परिवार द्वारा स्वागत किया गया तथा प्रभु प्रसाद और ज्योतिर्लिंग के आशीर्वाद स्वरूप सभी को रुद्राक्ष माला भेंट की गई।
*************************

नेपाल PM बालेश शाह की बढ़ीं मुश्किलें, सत्ता संभालते ही विरोध तेज
अभिषेक शर्मा का 'विराट' धमाका: टी20 में सबसे तेज 9 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने।
IPL 2026: कगिसो रबाडा का कथित 'स्मोकिंग' वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस।
क्या स्पर्श से अपवित्र हो जाते हैं देवता? सबरीमाला सुनवाई में उठा बड़ा सवाल
दिल्ली में आज BJP की अहम बैठक, मेयर-डिप्टी मेयर के नामों पर फैसला संभव