एच.डी.एफ.सी. बैंक की 6 करोड़ रूपये की वित्तीय मदद से एम्स भोपाल में अंग प्रत्यारोपण उत्कृष्ट केंद्र स्थापित होगा
एच.डी.एफ.सी. बैंक की 6 करोड़ रूपये की वित्तीय मदद से
एम्स भोपाल में अंग प्रत्यारोपण उत्कृष्ट केंद्र स्थापित होगा
भोपाल। एच.डी.एफ.सी. बैंक के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर) के तहत भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंग प्रत्यारोपण उत्कृष्ट केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र की स्थापना पर करीब 6 करोड़ रूपये व्यय होंगे । अंग प्रत्यारोपण उत्कृष्ट केंद्र स्थापित करने के लिए आज एम्स भोपाल और एचडीएफसी बैंक के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। अंग प्रत्यारोपण उत्कृष्ट केंद्र स्थापित होने से एम्स भोपाल में उन्नत और सर्जरी से जुड़े उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जो जटिल अंग प्रत्यारोपण प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक हैं। इससे संस्थान की अंग प्रत्यारोपण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। रोगियों के उपचार परिणाम बेहतर होंगे और मरीजों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के लिए यह पहल अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

इस अवसर पर एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) माधवानन्द कर ने कहा कि प्रत्यारोपण उत्कृष्ट केंद्र की स्थापना से न केवल नैदानिक सेवाएं सशक्त होंगी, बल्कि प्रत्यारोपण चिकित्सा के क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण, अनुसंधान और बहुविषयक सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। नई सुविधाओं के माध्यम से एम्स भोपाल भविष्य में संपूर्ण अंग प्रत्यारोपण देखभाल के लिए क्षेत्रीय केंद्र के रूप में उभर सकेगा। समझौते ज्ञापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट -II- रिटेल ब्रांच बैंकिंग श्री आशु गर्ग ने सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि प्रभावी स्वास्थ्य पहलों का समर्थन करना उनके समावेशी और सतत विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप है। कार्यक्रम में एम्स भोपाल के उप निदेशक–प्रशासन श्री संदेश कुमार जैन, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) विकास गुप्ता और एचडीएफसी बैंक की वाइस प्रेसिडेंट–रिटेल ब्रांच बैंकिंग सुश्री परिता शर्मा, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट–रिटेल ब्रांच बैंकिंग श्री महेंद्र गौतम तथा प्रोजेक्ट मैनेजर–कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व टीम सुश्री ऋचा नौला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जलने पर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय
LS में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका? बिक्रम सिंह मजीठिया का दावा—2 सांसद इस्तीफे को तैयार
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान ममता बेनर्ज़ी के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया -
डोनाल्ड ट्रंप के मजाक पर किंग चार्ल्स III हुए शर्मिंदा
वोटिंग के बीच तृणमूल कांग्रेस का हमला—पीएम मोदी को 4 मई को इस्तीफा देने की चुनौती