मोबाइल पासवर्ड को लेकर विवाद, बड़े भाई की हत्या
आगरा। के थाना कोतवाली के टीला माईथान क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। टीला माईथान निवासी पूनम शर्मा ने बताया कि पति ओमप्रकाश की दिसंबर 2024 में मृत्यु हो चुकी है। वह बाग़ मुजफ्फर खां क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में नर्स हैं। बड़ा बेटा गौरव शर्मा ड्राइवर है। एक बेटा सौरभ मुंबई में फिल्मों में कैमरामैन है। सबसे छोटा आकाश शर्मा भी मुंबई में कैमरामैन और असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करता था। सात माह पूर्व वह मुंबई से आगरा आया था और प्राइवेट फोटोग्राफी का काम कर रहा था। शुक्रवार की रात 1 बजे वह अपने मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। इस दौरान किसी वजह से उसने बड़े भाई गौरव का मोबाइल लिया और उससे पासवर्ड पूछने लगा। गौरव ने पासवर्ड बताने से मना किया।इस बात पर दोनों में बहस हुई। उसके बाद आकाश गुस्से में आ गया।उसने अपने दोनों मोबाइल तोड़ दिए।घर के अंदर एलईडी और अन्य सामान तोड़ दिया। गौरव ने विरोध किया तो उसके ऊपर डंडे बरसाए और लात घूंसे से बुरी तरह हमला कर दिया। गौरव बेहोश हो गया पर आकाश उसे मारता रहा। इसके बाद बाहर निकल कर घर का मीटर डंडा मारकर तोड़ दिया। लोगों ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आकाश को हिरासत में लिया। गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
दो हंसों का जोड़ा बिछड़ गया
हादसे के बाद गौरव की मां पूनम दरवाजे पर बैठी तो रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरे दोनों बेटे दो हंसों के जोड़े की तरह थे। एक दूसरे से मिलकर रहते थे।होली पर गौरव का एक्सीडेंट हुआ था तो आकाश ही उसका इलाज करवा कर लाया था। हर समय बड़े भाई का ख्याल रखता था।रात अचानक उसे पता नहीं क्या हो गया। उसके गुस्से में उनकी दुनिया उजड़ गई है।
बुरी आदतों में फंस गया था आकाश
पूनम ने बताया कि आकाश को कुछ दिनों से जुआ और सट्टा खेलने की लत लग गई थी।वह नशा करने लगा था। रोजाना मुझसे रुपये मांगता था,, नहीं देने पर झगड़ा करता और मकान में बंटवारा करने का दबाव बनाता था। शुक्रवार रात भी दो हजार रुपये नहीं देने पर उसने घर में जमकर हंगामा किया था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार