शिबायामा त्सुतोमु का 84 वर्ष की उम्र में निधन
‘डोरेमोन’ के डायरेक्टर शिबायामा त्सुतोमु का निधन हो गया है। उन्होंने करीब 20 साल तक इस शो को संभाला है और इस बीच कई ‘डोरेमोन’ फ्रेंचाइजी से जुड़ी कई शानदार फिल्में दी हैं।
फेफड़ों के कैंसर से हुआ निधन
उनका निधन 6 मार्च 2026 को फेफड़ों के कैंसर की वजह से हुआ, जिसकी जानकारी उनके द्वारा सह-स्थापित स्टूडियो अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स ने 17 मार्च को दी। परिवार की इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार पहले ही निजी तौर पर किया जा चुका है।
‘डोरेमोन’ शो को 20 साल तक संभाला
शिबायामा त्सुतोमु को जापान में अक्सर ‘नेशनल एनीमेशन के पिता’ कहा जाता था। उन्होंने ‘डोरेमोन’ को करीब 20 साल तक संभाला और इसे हर पीढ़ी के दिल तक पहुंचाया। 1979 में उन्होंने डोरेमोन का टीवी सीरीज डायरेक्ट किया और इसके बाद इस फ्रेंचाइजी की 22 फिल्मों का निर्देशन भी किया।
ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत
उनका करियर 1963 में टोई एनिमेशन से शुरू हुआ था। बाद में उन्होंने शिन-ई एनिमेशन के साथ काम किया। ‘डोरेमोन’ के अलावा उन्होंने ‘लुपिन III’, ‘चिबी मारुको-चान’ जैसे कई मशहूर प्रोजेक्ट्स में भी योगदान दिया।उनके निधन से पूरी एनीमेशन दुनिया को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने जो कहानियां दीं, वो आज भी करोड़ों लोगों के बचपन का अहम हिस्सा हैं, और हमेशा रहेंगी।

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक