इंदौर का एनीमिया जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन,... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सराहना
इंदौर का एनीमिया जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सराहना
भोपाल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में चल रहे एनीमिया जागरूकता जन-आंदोलन की सराहना की। प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा संचालित इस अभियान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, साथ ही एनीमिया पर आधारित पुस्तक की पहली प्रति मुख्यमंत्री को भेंट की गई। यह अभियान अब तक 20 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचकर एक प्रभावी जन-जागरूकता पहल के रूप में उभर चुका है।
प्रदेश के मेडिकल हब इंदौर में एनीमिया के विरुद्ध चलाया जा रहा जागरूकता अभियान अब एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। डॉ. ए.के. द्विवेदी के नेतृत्व में संचालित इस पहल के माध्यम से एनीमिया एवं सिकल सेल जैसी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान को अनुकरणीय बताते हुए इसके विस्तार के लिए हर संभव सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा की गई थी। “एनीमिया जागरूकता रथ” के जरिए इंदौर जिले में घर-घर जाकर लोगों को पोषण, स्वास्थ्य जांच और सरल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों को ध्यान में रखते हुए जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।
अभियान में “गुड़ और चना खाएं, हीमोग्लोबिन बढ़ाएं” जैसे सरल और प्रभावी संदेशों के माध्यम से लोगों को पारंपरिक पोषण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि एनीमिया केवल रक्त की कमी नहीं, बल्कि यह शरीर की ऊर्जा, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक विकास को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है।
डॉ. द्विवेदी का यह प्रयास अब एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में उभर रहा है, जिसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है। जनभागीदारी, जागरूकता और पोषण आधारित उपायों के माध्यम से यह अभियान “एनीमिया मुक्त समाज” के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

बोतल लौटाओ - पैसा पाओ
मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप