90% बाल कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकते हैं बशर्ते .......
90% बाल कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकते हैं बशर्ते .......
भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान – एम्स के चिकित्सकों का मानना है कि यदि समय पर बाल कैंसर की पहचान और उचित इलाज हो जाए तो 80 से 90 प्रतिशत तक बाल कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकते हैं। एम्स भोपाल में बाल कैंसर की आधुनिक जांच सुविधाएँ उपलब्ध हैं और कैनकिड्स संस्था की मदद से बच्चों को कैंपस के पास “होम अवे फ्रॉम होम” सुविधा, पोषण और अन्य सहायक सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। मध्यप्रदेश और आसपास के नागरिकों को बाल कैंसर के बारे में जानकारी देने के लिए एम्स भोपाल ने एक हेल्पलाईन भी शुरू की है। इच्छुक व्यक्ति हेल्पलाईन नम्बर 8370001226 पर कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर बाल कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
एम्स भोपाल द्वारा सितम्बर माह को बाल कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जात रहा है। इसी के तहत यहां बाल रोग विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से बाल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कैंसर से पीड़ित बच्चों और उनके अभिभावकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान उन्हें बाल कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान, आधुनिक इलाज की उपलब्धता और बहुविषयक उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई । इस अवसर पर
डीएम पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजी ऑन्कोलॉजी के रेज़िडेंट्स डॉ. पक्कीरेश रेड्डी और डॉ. अनुराग मोहंती ने बताया कि यदि समय पर पहचान और इलाज हो, तो 80 से 90 प्रतिशत तक बाल कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकते हैं। बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा मलिक ने कैंसर उपचार में टीमवर्क की अहमियत समझाई। एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. बर्था रथिनम ने बच्चों के संपूर्ण उपचार की ज़रूरत पर ज़ोर दिया, जिसमें समाजसेवी, मनोवैज्ञानिक, व्यावसायिक चिकित्सक, डाइटिशियन और अन्य विशेषज्ञों का सहयोग शामिल है। कार्यक्रम में अभिभावकों और बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किए । डॉ. योगेन्द्र यादव ने सभी नागरिकों से अपील की कि मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों के नागरिक बाल कैंसर संबंधी किसी भी जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 8370001226 पर संपर्क करें।

भोपाल में मौसम का सबसे गर्म दिन, पारा 42.4 डिग्री, प्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी