रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेका
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका रथ यात्रा पर्व के अवसर पर आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु जगन्नाथ के रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर ‘छेरा-पहरा‘ की रस्म निभाई। राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने जगन्नाथ जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक धरमलाल कौशिक, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

बिलासपुर जोन के स्टेशनों की बदलेगी सूरत
शिक्षक-विद्यार्थी संबंध मजबूत करने पर जोर, संवाद और सम्पर्क के तहत कार्यक्रम सम्पन्न
मिडिल ईस्ट युद्ध का असर दवाइयों की सप्लाई पर दिखने लगा।
सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, मछुआरों और किसानों के लिए राहत।