पति रॉकी को लेकर हिना खान ने कही ये बात.....
नई दिल्ली। हिना खान अब मिस से मिसेज बन गई हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अचानक गुपचुप तरीके से अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली। उनकी शादी में सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद हुए थे। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस चर्चा में हैं। इस बीच अब उन्होंने अपनी शादी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर दिया है।
पिछले कुछ समय से हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी को लेकर चर्चा में थी। वह बीमारी के इलाज के बीच कई बार वीडियोज में दिखा चुकी थीं कि कैसे रॉकी ने उनकी देखभाल की है और उन्हें अच्छा महसूस कराया है। दोनों साथ में घूमने भी गए थे। अब उन्होंने शादी कर ली है।
हिना ने पति के लिए दी स्पीच
हिना खान ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर अनाउंस किया था कि अब वह और रॉकी शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति के लिए एक प्यारी स्पीच देती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में हिना ने कहा, "मैं बस कुछ शब्द कहना चाहती हूं। यह कोई प्रतिज्ञा नहीं है। यह एक एहसास है और यह एक भावना है।"

कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन