श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा 2 अप्रैल को राज सम्राट नगर में बाउंड्री वाल का लोकार्पण
श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा 2 अप्रैल को
राज सम्राट नगर में बाउंड्री वाल का लोकार्पण
भोपाल। राज सम्राट नगर में नवनिर्मित बाउंड्री वाल का लोकार्पण समारोह 2 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आयोजित किया गया है । राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। समारोह में राज सम्राट नगर गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री उमेश सिंह राजपूत सहित कॉलोनी के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। विधायक निधि से बाउंड्री वाल एवं पाथवे (पथ-वे) का निर्माण कराया गया है। इन निर्माण कार्यों पर लगभग 16 लाख रुपये की लागत आई है। सम्राट नगर उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री एम. एस. लोधी और सचिव दिनेश के. एन. ने सभी नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा 2 अप्रैल को राज सम्राट नगर में बाउंड्री वाल का लोकार्पण