डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंचे राजनेता
नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर मौजूद रहीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।
पीएम मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, 'पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत था। एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने विभिन्न स्तरों पर भारत सरकार की सेवा की। जनता के प्रति, देश के विकास के प्रति उनका समर्पण हमेशा बड़े सम्मान की दृष्टि से देखा जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन ईमानदारी, सादगी का प्रतीक था। उनकी सौम्यता, बौद्धिकता उनके जीवन की पहचान थी।
अमित शाह ने भी दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे हैं। उन्होंने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
जेपी नड्डा भी पूर्व पीएम सिंह के आवास पर पहुंचे
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।
सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचीं
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल और पार्टी के अन्य नेता दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर मौजूद हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्र के लिए उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की तैयारी: साल भर पहले संभावित उम्मीदवारों की खोज
इंदौर में लव जिहाद का खुलासा, लड़कियों को फ्री पिज्जा का झांसा।
मध्य प्रदेश से लुधियाना पहुंची लड़की प्रेमी से मिलने, पुलिस ने किया बरामद
Deception with Farmers in the “Year of Farmers......” Government Grabbing Land at Throwaway Prices