Rajasthan स्टेट ओपन स्कूल का परिमाण हुआ जारी, केवल इतने विद्यार्थी हुए पास
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का परिमाण आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से जयपुर से जारी परिणाम के अनुसार, इस 10वीं का परिणाम 43.54 और 12वीं का रिजल्ट 44.95 प्रतिशत रहा है।
इस बार 15 हजार 713 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इसमें से केवल 7063 विद्यार्थी ही पास हो सके। वहीं 10वीं की परीक्षा में 16 हजार 317 बच्चों में से केवल 7105 विद्यार्थी ही पास हो पाए।
खबरों के अनुसार, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षा देने वाले 32000 से अधिक विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्टूडेंट का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in पर अपने रोल नंबर की सहायता से परिणाम देख सकते हैं। पहली बोर्ड द्वारा ऑनलाइन असेसमेंट किए जाने से परिणाम केवल 15 दिनों में जारी कर दिया गया है।

मघड़ा मंदिर हादसा: सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
पिछली भिड़ंत में बरसे थे 475 रन, जानें पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस के रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूलों में बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड
अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर 1,000 किलोग्राम बम से हमला किया
बंगाल में कांग्रेस ने खेला मुस्लिम-दलित कार्ड, क्या BJP को होगा नुकसान या Mamata Banerjee को?