भोपाल सहित अनेक जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
भोपाल सहित अनेक जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
भोपाल।. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत आसपास के जिलों में मौसम विभाग ने तेज आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। शाम के समय कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार सीहोर जिले में तेज आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि जारी रहने की संभावना है, जहां हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं इंदौर, देवास, सिवनी, उज्जैन (महाकालेश्वर क्षेत्र) और भोपाल में मध्यम दर्जे का आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना है, जहां हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
इसके अलावा खंडवा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर (अमरकंटक), रायसेन (सांची व भीमबेटका), विदिशा (उदयगिरि), रतलाम, मंदसौर, खरगोन, बड़वानी, शहडोल, शाजापुर और बालाघाट के कुछ हिस्सों में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
राज सम्राट नगर में श्रीराम कथा से श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण ……………… श्रीराम कथा का समापन
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
भोपाल सहित अनेक जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट