आपका दिन शुभ हो, मंगलमय हो............................... आज का चिंतन ....................... हर दिन प्रयत्न................... संजय अग्रवाल
आपका दिन शुभ हो, मंगलमय हो
आज का चिंतन
- संजय अग्रवाल
हर दिन प्रयत्न
दूसरे हमारे साथ क्या करते हैं
यह हमारे नियंत्रण में नहीं होता,
लेकिन हम स्वयं के साथ
क्या करते हैं,
यह पूरी तरह
हमारे नियंत्रण में होता है।
स्वयं के विचार,
कार्य, प्रयास, यत्न, प्रयत्न इत्यादि
दिन की सार्थकता
यदि हमने अपनी
संतुष्टि के लिए,
कुछ मन का किया,
अपना कर्तव्य किया,
अपने लक्ष्य की ओर
न्यूनतम एक कदम आगे बढ़ाया,
स्वधर्म का पालन किया,
कुछ कल्याणकारी किया,
कुछ सहयोग दिया लिया,
तो ही दिन की सार्थकता है।
हर कोई अपना
मान लो तो लोग
अपने हैं वरना बेगाने हैं।
हर किसी की सोच
उसकी पृष्ठभूमि और
परिस्थिति के अनुसार होती है,
हर कोई अपना जीवन
अपने हिसाब से जीता है,
यह बात यदि समझ ली तो
लोगों से अनावश्यक संघर्ष और
विरोध समाप्त हो सकता है।
क्या करें
जीवन के सहज प्रवाह का
आनंद लें,
अपना प्रयत्न कभी न छोड़ें,
व्यर्थ की बातों, विचारों,
स्थान, व्यक्तियों, संगति इत्यादि से
सजगता पूर्वक स्वयं को
बचा लें और अपने जीवन की
दिशा में आगे बढ़ते रहें,
यही अभीष्ट होता है।
****************
श्री संजय अग्रवाल आयकर विभाग, नागपुर में संयुक्त आयकर आयुक्त हैं. वे हमेशा लोगों से सम्पर्क और संवाद करने के लिये इच्छुक रहते हैं। इसीलिए वे संपर्क, संवाद और सृजन में सबसे अधिक विश्वास करते हैं। मानवीय मूल्यों और सम्बंधों के सूक्ष्म विश्लेषण के चितेरे श्री अग्रवाल "आज का चिंतन" नियमित रूप से लिख रहे हैं।

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया