आज का चिंतन.......................... जिम्मेदार कौन .............................................संजय अग्रवाल
आपका दिन शुभ हो, मंगलमय हो
आज का चिंतन
जिम्मेदार कौन
- संजय अग्रवाल
यदि हमें दूसरों से
दिक्कत हो रही है,
परेशानी हो रही है,
तकलीफ हो रही है, दुख हो रहा है तो
इसका जिम्मेदार कौन है?
इसका जिम्मेदार केवल
हमारी सोच है।
दूसरे का हमारे प्रति व्यवहार,
उसकी अपनी सोच, समझ ,
इच्छा, क्षमता और प्राथमिकता
के अनुसार होता है और
उस पर हमारा कतई
कोई नियंत्रण नहीं होता है।
बदलाव
हमारे चाहने से या कहने से,
दूसरे के विचार और
व्यवहार में बदलाव हो ही जाए,
यह हमेशा संभव नहीं होता है।
तो उचित यही है कि
हम अपनी प्रतिक्रिया के प्रति
सजग हो जाएं,
क्योंकि मात्र इतना ही
हमारे पूर्ण नियंत्रण में होता है।
संसार
बाहरी संसार अर्थात लोग,
वातावरण, प्रकृति और परिस्थितियों से
उचित रूप से सामंजस्य करके ही
हम सुखी रह सकते हैं।
क्या करें
अनावश्यक दोषारोपण और
विरोध से बचना और
अपनी बुद्धि, विवेक का
उपयोग करते हुए
यथोचित निर्णय लेना,
कार्य करना,
यही व्यक्तिगत शांति,
प्रगति और
संतोष के उपाय हैं।
****************
श्री संजय अग्रवाल आयकर विभाग, नागपुर में संयुक्त आयकर आयुक्त हैं. वे हमेशा लोगों से सम्पर्क और संवाद करने के लिये इच्छुक रहते हैं। इसीलिए वे संपर्क, संवाद और सृजन में सबसे अधिक विश्वास करते हैं। मानवीय मूल्यों और सम्बंधों के सूक्ष्म विश्लेषण के चितेरे श्री अग्रवाल "आज का चिंतन" नियमित रूप से लिख रहे हैं।

असम में कांग्रेस की हुंकार: खडगे ने डबल इंजन सरकार को डबल भ्रष्टाचार की सरकार कहा
असम में पीएम मोदी का संदेश: राज्य में विकास के लिए शांति सबसे जरूरी
पीएम मोदी के काफिले से ट्रैफिक जाम, शशि थरूर रैली में देर से पहुंचे