पीएमश्री एयर एंबुलेंस से चार वर्षीय बालिका को बालाघाट से एम्स भोपाल लाया गया
पीएमश्री एयर एंबुलेंस से चार वर्षीय बालिका को
बालाघाट से एम्स भोपाल लाया गया
भोपाल. । पी.एम.श्री एम्बुलेंस गम्भीर अवस्था में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिये सुदूर स्थानों से सर्वसुविधायुक्त अस्पतालों तक पहुंचाने में मददगार सिद्ध हो रही है। इससे मरीजों को काफी कम समय में अस्पताल पहुंचाने से तुरंत ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज शुरू हो जाता है। हाल ही में बालाघाट जिले के लालबर्रा तहसील की एक चार वर्षीय बालिका को गंभीर स्थिति में पीएम श्री एयर एंबुलेंस की मदद से भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया। बालिका सेरेब्रल पाल्सी और न्यूमोनिया से ग्रसित थी और स्थानीय अस्पताल में इलाज के बावजूद उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। चिकित्सकों की सलाह पर जिला प्रशासन के सहयोग से बालिका को चिकित्सा के लिए एयर एम्बुलेंस से एम्स भोपाल गया। एम्स भोपाल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। अब बच्ची की हालत स्थिर है।
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा, “एम्स भोपाल हमेशा समाज के प्रत्येक वर्ग को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर है। पीएम श्री एयर एंबुलेंस जैसी सेवाओं के माध्यम से गंभीर अवस्था में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध हो जाता है।” उन्होने कहा कि एम्स भोपाल के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो रहा है, और यहां की चिकित्सा सेवाओं से सुदूर इलाकों के मरीज लाभांवित हो रहे हैं। बालिका के पिता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और एम्स प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि कि पीएम श्री केयर एयर एंबुलेंस से ही मेरी बेटी को समय पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकी है।
***************************

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित