जयपुर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, लॉक लगे मकान से 7 पिस्टल और 280 कारतूस मिले
जयपुर। जयपुर पुलिस के मुहाना इलाके में सर्च के दौरान एक मकान में 7 पिस्तौल व 280 कारतूस बरामद किए है। हरियाणा-झुंझुनूं निवासी बदमाशों ने छात्र बताकर मकान किराए पर लिया था। मकान मालिक को विश्वास दिलाने के लिए किरायानामा एग्रीमेंट भी कराया था। मुहाना थाना पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मुहाना के विष्णु विहार कॉलोनी में सोमवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लॉक लगे मकान को सर्च करने पर 7 पिस्टल और 280 कारतूस मिले। मकान मालिक से संपर्क करने पर दिसंबर -2024 में भिवानी निवासी प्रशांत कुमार और झुंझुनूं के चिड़ावा निवासी अनिल कुमार जाट को किराए पर देना बताया। दोनों ने जयपुर में रहकर पढ़ाई और कार बाजार का काम करने की बात कहकर मकान किराए पर लिया था। विश्वास में लेने के लिए मकान मालिक के कहने पर अपने आई कार्ड और किरायानामा एग्रीमेंट भी करवाया।
पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाश संगठित गिरोह के सदस्य हैं। दोनों बदमाश अवैध हथियार की सप्लाई करते हैं। हरियाणा और झुंझुनूं पुलिस से दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड मांगा गया है। फरार दोनों बदमाशों की धड़पकड़ के लिए पुलिस टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही