नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर की जयपुर में शानदार शादी
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर की जयपुर में मंगलवार रात शादी हुई।
सिविल लाइंस स्थित जय महल पैलेस में रात को दूल्हे प्रबल प्रताप और दुल्हन भरतपुर की अरुंधति सिंह ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।
इससे पहले, रात करीब साढ़े आठ बजे प्रबल प्रताप की बारात शाही अंदाज में जयपुर क्लब के सामने से जय महल पैलेस के लिए रवाना हुई।
शादी में राजस्थान समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और राजनेता शामिल हुए। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी शादी समारोह में पहुंचे।
शाम से ही मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया था। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, सीएम भजनलाल शर्मा, स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित तमाम गेस्ट पहुंचे।

HPV Vaccine को लेकर जागरूकता की कमी बनी बड़ी चिंता
2027 विश्वकप को लेकर चयन और भविष्य पर उठ रहे सवालों के बीच आया बयान
सफाई कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सेवा
भारत में 5 अरब डॉलर निवेश करेगा UAE, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े समझौते
सोने और चांदी में गिरावट, गोल्ड के नए रेट अपडेट