हीरों - वीरों की नगरी पन्ना में 4 मई को

पहली बार अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन

पन्ना 03 मई। सदियों का साहित्यिक इतिहास रखने वाली हीरों-वीरों की नगरी पन्ना में रविवार, 4 मई को पहली बार अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस कवि सम्मेलन में मध्यप्रदेश और देश के कवियों के अलावा आस्ट्रेलिया, मलेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका, अमेरिका, मारीशस, कतर और नेपाल के कवि अपनी रचनाओं काठ करेंगे कवि सम्मेलन का आयोजन न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन एवं अदम्य ग्लोबल फाउंडेशन जैसी संस्थाओं की संस्थापक-निदेशक श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला के कुशल संयोजन में किया जा रहा है।  डॉ. सुरेश श्रीवास्तव 'सौरभ' मंच संचालन करेंगे। मप्र जल निगम में कार्यरत कवि जय दीप सिंह सरसकवि सम्मेलन के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।

      फाउंडेशन के मप्र के मीडिया समन्वयक अजय जैन 'विकल्प' ने बताया कि पन्ना में वीटीआई चौराहा स्थित जल निगम के कार्यालय में हिंदी साहित्य के वैश्विक विस्तार के लिए 4 मई को त्रिपुरा विश्वविद्यालय के साहित्य संकाय द्वारा न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन, अदम्य ग्लोबल फाउंडेशन एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से हाइब्रिड मोड में किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागी डिजिटल माध्यम से भी जुड़ सकेंगे। त्रिपुरा के केंद्रीय विवि के साहित्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. विनोद कुमार मिश्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. आशा शुक्ला करेंगी। पुणे विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री सदानंद काशीनाथ भोसले तथा फदिल्ली विश्वविद्यालय के प्र. हरीश अरोड़ा  विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम संयोजिका पूनम चतुर्वेदी शुक्ला ने बताया कि प्रतिभागी साहित्यकार एवं दर्शक गूगल मीट   https:// meet.google.com /jqo-xf zv-wqc के जरिये दोपहर 12 बजे से  कवि सम्मेलन में भाग लेंगे । 

********************