मोटापे से सरकार भी चिंतित लेकिन

समोसा, जलेबी, लड्डू आदि पर चेतावनी लेवल लगाने से इंकार  !

 आखिरकार सरकार ने भी मान लिया है कि तेल और चीनी का अत्यधिक सेवन मोटापेमधुमेहउच्च रक्तचाप और जीवनशैली से जुड़े अन्य रोगों को बढ़ावा देता है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा  किया गया था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समोसाजलेबी और लड्डू जैसे खाद्य पदार्थों पर चेतावनी लेबल प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है लेकिन मंत्रालय ने इन दावों को भ्रामकगलत और निराधार बताया है। अलबत्ता मंत्रालय ने कार्यस्थलों पर स्वास्थ्यवर्धक विकल्प चुनने के लिए परामर्श जारी किया है। इसके तहत विभिन्न कार्यस्थलों जैसे लॉबीकैंटीनकैफेटेरियामीटिंग रूम आदि में बोर्ड लगाने की सलाह दी गई है ताकि विभिन्न खाद्य पदार्थों में मौजूद अतिरिक्त वसा और चीनी के सेवन से होने वाले हानिकारक परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। ये बोर्ड देश में तेजी से बढ़ रही मोटापे की समस्या से बचने का संदेश देते हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श में विक्रेताओं को बेचे जाने वाले खाद्य यह सामान्य परामर्श लोगों को सभी खाद्य उत्पादों में मौजूद अतिरिक्त वसा और चीनी के बारे में जागरूक करने के लिए एक व्यवहारिक प्रेरणा है। जिसमें फलोंसब्जियों और कम वसा वाले विकल्पों जैसे पौष्टिक आहार को बढ़ावा देनासीढ़ियों का उपयोगव्यायाम और पैदल चलने जैसी शारीरिक गतिविधियां शामिल हैं।