कनाड़िया की गौशाला परिसर में

फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए

   इंदौर। इंदौर के समीप ग्राम कनाड़िया में गौशाला परिसर में केंद्र और राज्य सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और वरिष्ठ ग्रामीणों ने पौधारोपण किया। उन्होने नीमजामुन, करंज, शीशम, सिंगापुरी चेरी, अमलतास, कचनार, तबुबिया, मिलिंगटोनिया, रेन ट्री, किजेलिया पिनाटा, आम, बरगद, पीपल, अर्जुन, पुत्रंजीवा, अशोक, पेल्टाफोरम, इमली, गुलमोहर, अंजन आदि के पौधे लगाए तथा उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री नरेन्द्र सिंह परमार सेवानिवृत्त आईएएस, डॉ रजनीश श्रीवास्तव सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर, ओ.पी. श्रीवास्तव से.नि. अपर कलेक्टर, रविन्द्र श्रीवास्तव से.नि. अपर आयुक्त सेल्स टैक्स, अखिल कुमार वर्मा, संचालक वित्त उच्च न्यायालय, इंदौर, आरएन सक्सेना से.नि. वन संरक्षक, जितेन्द्र वर्मा, से.नि. तहसीलदार, सुरेश रेवाल से.नि. आयुक्त, नगर निगम, आलोक सिंगी, मिताशा फाउंडेशन, रोटरी क्लब से अनीश मलिक, चित्रांश सोशल एंड कल्चरल क्लब के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, श्रीमती संतोष मकवाना, पुंडरिक शुक्ला, डॉ विजय कुमार साल्विया, इल्वा के अध्यक्ष इसहाक चौधरी, सौरभ बारगल, इंद्रपाल विक्की के अलावा गौशाला समिति के अध्यक्ष भुवान सिंह, निर्भय सिंह सोलंकी, दशरथ मंडलोई, ओमप्रकाश मंडलोई, मुकेश चौहान ,चन्दर सिंह मंडलोई,मनोहर मंडलोई विशेष रूप से उपस्थित थे।

     डा. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष भी ग्राम खराड़िया में एक तालाब का जीर्णोद्धार कर उसे पुनर्जीवित किया तथा तालाब की पाल पर पौधे लगाए थे। उन्होंने बताया कि कनाड़िया में फलदारछायादार और औषधि पौधे लगाए लगाए गए हैं ताकि भविष्य में इनका ग्रामीणजनों को लाभ मिल सके।

***********************