अत्याधुनिक लीनियर एक्सेलेरेटर से कैंसर रोगियों इलाज.................... मध्यप्रदेश का एकमात्र सरकारी संस्थान है एम्स भोपाल
अत्याधुनिक लीनियर एक्सेलेरेटर से कैंसर रोगियों इलाज
मध्यप्रदेश का एकमात्र सरकारी संस्थान है एम्स भोपाल
भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल मध्यप्रदेश में कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन की सुविधा वाला मध्यप्रदेश का एकमात्र सरकारी संस्थान है जहां कैंसर मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्थान में स्थापित अत्याधुनिक लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन के माध्यम से रेडियोथेरेपी सेवाएं दी जा रही हैं, जिससे कैंसर उपचार अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी बन गया है। एम्स भोपाल मध्यप्रदेश का एकमात्र सरकारी संस्थान है, जहाँ यह तकनीक उपलब्ध है। यहां प्रतिदिन 70 से 80 कैंसर रोगियों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है। यह मशीन उच्च ऊर्जा एक्स-रे का उपयोग करके ट्यूमर को सटीक रूप से लक्षित करती है, जिससे स्वस्थ ऊतकों को कम से कम क्षति होती है और रोगी को बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।
एम्स भोपाल में रेडियोथेरेपी के साथ-साथ रक्त विकिरण की सुविधा भी उपलब्ध है, जो विशेष रूप से रक्त संक्रमण की रोकथाम और इम्यूनोकॉम्प्रोमाइज्ड (प्रतिरक्षा में कमी वाले) रोगियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। यह सुविधा कैंसर रोगियों के साथ-साथ संस्थान की ब्लड बैंक सेवाओं की गुणवत्ता को भी और बेहतर बनाती है। इस सुविधा का लाभ न केवल मध्यप्रदेश के मरीजों को, बल्कि छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों से आने वाले मरीजों को भी मिल रहा है। अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और वैज्ञानिकों की टीम तथा रोगी-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से एम्स भोपाल राज्य में कैंसर उपचार का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा है कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कैंसर के हर मरीज को नवीनतम तकनीक के माध्यम से प्रभावी और सुलभ उपचार मिल सके। लीनियर एक्सेलेरेटर और रक्त विकिरण जैसी सेवाएं एम्स भोपाल को राज्य के अग्रणी कैंसर उपचार केंद्रों में स्थापित करती हैं।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ