इंदौर से दिल्ली, जयपुर और अहमदाबाद के लिए नमो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की मांग *********************** रेल मंत्री से सांसद शंकर लालवानी की अहम मुलाकात
इंदौर से दिल्ली, जयपुर और अहमदाबाद के लिए
नमो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की मांग
***********************
रेल मंत्री से सांसद शंकर लालवानी की अहम मुलाकात
इंदौर। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इंदौर और आसपास के इलाकों के रेल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सांसद लालवानी ने इंदौर से दिल्ली, जयपुर और अहमदाबाद के लिए ‘नमो वंदे भारत' स्लीपर ट्रेन चलाने की मांग की और कहा कि इन तीनों शहरों से इंदौर का सीधा और तेज़ रेल संपर्क, व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के लिहाज से बेहद जरूरी है।

रेल मंत्री के साथ बैठक में सांसद लालवानी ने इंदौर–मनमाड़ रेल प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाने, इंदौर शहर के केसरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के काम को जल्द शुरू कराने, और सांवेर के चंद्रावतीगंज में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही, सांसद शंकर लालवानी ने गौतमपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को जल्द स्वीकृति देने की मांग भी की।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
श्रमिक दिवस : शिकागो के श्रमिक शहीदों का पुण्य स्मरण .....................आलेख.............. ओंकार कोसे
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश