आलेख.......

बिहार में राहुल की वोट अधिकार यात्रा कारगर होगी ?

  •  श्याम यादव

“विधानसभा के चुनाव के नतीजे क्या होंगे, इस बारे में अभी कुछ भी कयास लगाना मुश्किल है। क्योंकि, इस बार विपक्ष ने जिस ताकत से चुनाव आयोग पर हमले किए, उससे माहौल कुछ अलग दिशा में जाने का संकेत दे रहा है। ऐसे में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की बिहार में वोट अधिकार यात्रा भी अलग रंग दिखा रही है। उनकी यात्रा में जिस तरह भीड़ जुट रही है, उससे यह कहा जा सकता है कि स्थिति का आकलन आसान नहीं है।"

 

 

    अपनी दो यात्राओं से कांग्रेस पार्टी को लोकसभा में 55 से 99 सीट तक पहुंचाने वाले राहुल गाँधी इन दिनों बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं l पहले निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा, न्याय यात्रा राहुल गाँधी ने अकेले निकाली थी, जबकि बिहार क़ी वोट अधिकार यात्रा केवल अकेले राहुल गाँधी क़ी नहीं है l इस यात्रा में विपक्षी दल खासकर राष्ट्रीय जनता दल यानी तेजस्वी यादव क़ी भी भागीदारी है l इस यात्रा का कितना असर बिहार क़े आगामी चुनाव पर पड़ेगा ? यह देखने वाली बात होगी l लेकिन बिहार क़ी नीतिश कुमार क़ी सरकार क़े लिए ये खतरे क़ी घंटी मानी का रही है l

     लोकसभा चुनावों से पूर्व में निकाली गई अपनी भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा क़े परिणामों को एक अस्त्र मान कर राहुल गाँधी बिहार में भी इसे आजमाने निकले हैं l  बिहार में कांग्रेस,  राष्ट्रीय जनता दल क़े साथ एक जुट हो कर इस बार सत्ता परिवर्तन क़े प्रयास में है और इसके लिए खुद राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला हुआ है

    राहुल गाँधी "वोट अधिकार यात्रा" निकाल कर जनता को यह अहसास कराने की कोशिश में हैं कि बिहार क़ी अगुआई में ही उस वोट चोरी को रोका जा सकता है,  जो भाजपा सरकार द्वारा की जा रही हैl इस यात्रा में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव क़ी भागीदारी और उनकी वर्तमान मुख्यमंत्री नीतिश कुमार सरकार को उखाड़ फेंकने क़े आव्हान ने बिहार क़ी जनता क़े मन में सरकार विरोधी भावना भरने का काम तोकर ही दिया है l

    क्या राहुल गाँधी की इस वोट अधिकार यात्रा में उमड़ रही भीड़ आगामी चुनाव में वोटों में परिवर्तित हो पाएगी ? यह सौ टके का सवाल हैl जिसका जवाब वक़्त क़े अलावा किसी क़े पास नहीं हैl राहुल गांधी अपनी इस वोट अधिकार यात्रा को जिसे वे जनता क़े वोट देने क़े अधिकार को छीने जाने का मुद्दा बना कर जनता क़े सामने रख रहे हैंl राहुल जनता को यह अहसास करा रहे हैं कि उनको संविधान ने जो वोट का अधिकार दिया है, उसकी चोरी की जा रही है l सवाल यही है कि राहुल इस मुद्दे को विधानसभा चुनावों तक कायम रख पाएंगे? इन सवालों का अभी तक कोई जवाब नहीं हैl

     लेकिन इतना तो तय है कि राहुल गाँधी क़े इन प्रयासों की कोई न कोई काट भाजपा जरूर निकलेगी l उस स्थिति में कांग्रेस और राहुल का अगला कदम परिस्थितियों का निर्धारण करेगा

       राहुल अपनी इस यात्रा से गत चुनाव क़े परिणामों को बदलने की कोशिश कर रहे हैंl भले ही बिहार में कांग्रेस सरकार बनाने जैसा बहुमत अकेले न ला पाए, मगर उसकी कोशिश जरूर होगी कि भाजपा और नीतिश कुमार सत्ता से बाहर हो जाएँ l तेजस्वी यादव भले ही कांग्रेस क़े सर्मथन से मुख्यमंत्री बन जाएँ l

*******************************

Shyam Yadav .jpg

वरिष्ठ पत्रकार श्री श्याम यादव लम्बे समय तक भारत संचार निगम लिमिटेड,  इंदौर में जन सम्पर्क अधिकारी का दायित्व निभाते रहे हैं। सेवानिवृत्त होने के पश्चात वे राजनीति और समसामयिक विषयों पर स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। साहित्यानुरागी श्री यादव कहानी और  व्यंग्य लेखन में भी सिद्धस्त हैं।