सारोठ के सामाजिक कार्यकर्ता रामदास पवार

नरेंद्र मोदी विचार मंच के मंडल अध्यक्ष नियुक्त

     छिंदवाड़ा।  पवार समाज, छिंदवाड़ा के कर्मठ कार्यकर्ता सारोठ निवासी श्री रामदास पवार को नरेन्द्र मोदी विचार मंच छिंदवाड़ा के अंतर्गत सांवरी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सांवरी मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किये जाने पर श्री रामदास पवार ने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष कैलाश सूर्यवंशी का आभार व्यक्त किया है।

    श्री रामदास पवार ने कहा है कि  "यह मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। मैं जिला कार्यकारिणी का हृदय से धन्यवाद प्रेषित करता हूं। उन्होने प्रदेश भाजपा संगठन एवं जिला भाजपा संगठन के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है तथा उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए सभी का धन्यवाद दिया है। श्री रामदास पवार ने अपनी नई भूमिका के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि  "मैं इस नई जिम्मेदारी को पूरी लगन, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊँगा। मेरा लक्ष्य पार्टी के सिद्धांतों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की विचारधारा को आगे बढ़ाना और सांवरी मंडल के लोगों की सेवा करना है। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मोदी संगठन एवं भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।" श्री रामदाव पवार को सांवरी मंडल अध्यक्ष पद नियुक्त किये जाने पर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि श्री रामदास पवार की यह नियुक्ति सांवरी क्षेत्र में पार्टी को और अधिक संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

न्यूज़ सोर्स : रामदास पवार