अब से कुछ देर में भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण

आप भी देखें यूट्यूब पर

भोपाल भाद्रपद पूर्णिमा यानी पितृपक्ष के पहले ही दिन आज 7 सितम्बर को रात्रि 9 बजकर 57 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगने वाला हैचूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगाचंद्र ग्रहण को हमारे शास्त्रों में गहन आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व दिया गया है ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को अशुभ ग्रह-योग माना जाता है, जो मन की शांति, गृहस्थ सुख और जलतत्व से जुड़े कार्यों पर असर डालता है ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण से पहले और ग्रहण के बाद कुछ कार्य अवश्य करना चाहिए। 

सूतक काल
चंद्र ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, बल्कि आत्मनिरीक्षण और साधना का विशेष समय है नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए शास्त्रों में स्नान, जप और दान का विशेष महत्व बताया गया है चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है यानी इस समय सूतक चल रहा है। दरअसल चंद्र ग्रहण की शुरुआत  रात 9 बजकर 57 मिनट से होगी और मध्य रात्रि 1 बजकर 27 मिनट को इसका समापन होगा इस चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 28 मिनट 2 सेकेंड की होगी

 

ग्रहण से पहले करने योग्य कार्य
1- तुलसी पत्र या कुशा जल में डालकर रखें और भोजन/पानी को ढककर सुरक्षित करें
2- घर के मंदिर के पट बंद कर दें और ईश्वर के मंत्र जप और ध्यान प्रारंभ करें, ताकि ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का असर न हो ऐसा करने से राहु और केतु की बेचैन ऊर्जा भी संतुलित हो जाती है

ग्रहण के दौरान और बाद में करने योग्य कार्य
* ग्रहण के समय धन, भावनात्मक या फिर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें
*  ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें
*  ग्रहण के बाद दान अवश्य करें...  विशेषकर तिल, चावल, गुड़ और कपड़े दान करने का विधान है, जिससे ग्रहण दोष कम हो जाता है


ग्रहण के दौरान विशेष ध्यान रखें
ग्रहण काल में भोजन, सोना, यात्रा और शुभ कार्य निषिद्ध माने गए हैं
गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए कैंची, सुई या धारदार वस्तुओं का प्रयोग वर्जित है

 

घर में ही यूट्यूब पर देखें चंद्रग्रहण

      भोपाल के आंचलिक विज्ञान केन्द्र ने आज रात होने वाले चंद्र ग्रहण का सीधा प्रसारण अपने YouTube चैनल पर करने की विशेष व्यवस्था की है। यह प्रसारण आज रात 9:45 बजे से 1:30 बजे तक किया जाएगा ।

प्रसारण के दौरान हिन्दी में चंद्रग्रहण के विभिन्न चरणों पर रोचक जानकारी, वैज्ञानिक तथ्य और इस दुर्लभ खगोलीय घटना के बारे में जानकारी दी जाएगी।  हालांकि, घने बादलों के कारण आज टेलिस्कोप से प्रत्यक्ष अवलोकन कराना संभव नहीं होगा, परन्तु ऑनलाइन लाइव शो के माध्यम से दर्शक इस अद्भुत दृश्य का आनंद ले सकेंगे।

 YouTube चैनल https://www.youtube.com/live/3oh265j1VTo पर चंद्रग्रहण देखा जा सकता है