मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एशिया कप जीतने पर दी बधाई
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 वर्ष बाद पुन: एशिया कप-2025 जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय टीम की यह ऐतिहासिक विजय सभी खिलाड़ियों की दृढ़ इच्छा शक्ति, अद्वितीय खेल कौशल एवं टीम भावना का प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉकी नर्सरी के रूप में प्रतिष्ठित भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश ने हॉकी के अनेक दिग्गज खिलाड़ी भारत को दिए हैं। भारतीय टीम की इस अद्वितीय विजय पर सभी गौरवान्वित है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं कीं।
उल्लेखनीय है कि बिहार के राजगीर में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भारत की हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। भारतीय टीम ने 8 साल के अंतराल के बाद पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब पर कब्जा किया है।

Vijay की एंट्री से बढ़ा सियासी रोमांच, भाजपा-कांग्रेस की बढ़ी टेंशन
15 करोड़ की लागत से चमका Sanchi Railway Station, यात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं
साल के आखिर में बड़ा धमाका करेंगे ‘Dhurandhar’ के मेकर्स, फैंस को मिलेगा खास सरप्राइज
छात्रों के लिए अहम सूचना, विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश का कैलेंडर जारी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने नहीं दी राहत