राज सम्राट कॉलोनी में चला स्वच्छता अभियान.................... नगर निगम और कालोनी का संयुक्त आयोजन
राज सम्राट कॉलोनी में चला स्वच्छता अभियान
नगर निगम और कालोनी का संयुक्त आयोजन
भोपाल 28 सितम्बर l नवरात्रि पर्व के दौरान आज अयोध्या बायपास स्थित राज सम्राट नगर, फेज़ 1 में स्वच्छता अभियान चलाया गया l नगर निगम, भोपाल के सहयोग से आयोजित इस अभियान में राज सम्राट उत्सव समिति के पदाधिकारियों और रहवासियों के अलावा नगर निगम भोपाल के वार्ड क्रमांक 64 के अधिकारियों और सफाईकर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया l

राज सम्राट नगर, फेज 1 की उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री माचल सिंह लोधी ने बताया कि राज सम्राट नगर स्थित शिव मंदिर में दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की गई है l स्वच्छता अभियान के दौरान मंदिर परिसर और बच्चों के खेलने के मैदान (पार्क ) की साफ सफाई की गई l समिति के सचिव श्री दिनेश के.एन. नायर ने बताया कि राज सम्राट गृह निर्माण समिति द्वारा बच्चों के खेलने और कालोनीवासियों के लिए सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चिन्हित किए गए स्थान पर आगामी 2 अक्टूबर क़ो रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया हैl रावण दहन कार्यक्रम के अवसर पर पावन पर्व नवरात्रि के दौरान आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा l

एक डम्पर कचरा का निष्तारण
राज सम्राट नगर फेस वन में आयोजित स्वच्छता अभियान में राज सम्राट कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री उमेश सिँह राजपूत और वार्ड क्रमांक 64 के स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री राहुल विशेष रूप से उपस्थित थे l स्वच्छता अभियान में कालोनी की महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही l करीब चार घंटे चले सफाई अभियान में करीब एक डम्पर गाजर घास कटीली झाड़ियाँ, पॉलीथिन आदि एकत्रित की गई l स्वच्छता अभियान में नगर निगम की जे.सी.बी. का भी उपयोग किया गया l

रहवासियों ने ली शपथ
इसी अवसर पर स्थानीय रहहवासियों क़ो शपथ दिलाई गई कि वे कालोनी क़ो पालीथीन मुक्त करने में सक्रिय योगदान देंगे l अपने घर के आसपास स्वच्छता रखेंगे और घर से निकलने वाले गीले, सूखे, इलेक्ट्रोनिक और मेडिकल अपशिष्ट क़ो घर - घर आने वाले कचरा वाहन में ही डालेंगे l

500 रूपये का आर्थिक दण्ड
सभी रहवासियों की राय थी कि हर महीने स्वच्छता अभियान आयोजित कर कालोनी क़ो स्वच्छ कालोनी के रूप में विकसित करने का हर संभव प्रयास करेंगे l जो भी रहवासी घर के बाहर या खुले स्थान पर कचरा फेकेंगे, उनपर 500 रूपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा l साथ ही नगर निगम में भी शिकायत की जाएगी l
